पूरे विश्व में तीसरी लहर की आहट,अमेरिका ने अपने नागरिकों से फिर से मास्क पहनने को कहा

कोविड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कई देश दूसरे लहर से उबर ही रहे थे कि तीसरे लहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे भी बड़ी चिंता की बात है कि तीसरा लहर ऐसे देशों में आ रहा है जहां कोविड का टीकाकरण बड़े पैमाने पर आ चुका था। अमेरिका,इंगलैंड सहित कई देशों में कोविड के नये मामले फिर से खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। पिछले हफ्ते दोनों देशों मं जनवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक मामले आए।

हालांकि जानकारों के अनुसार टीकाकरण का असर इतना जरूर हो रहा है कि इन देशों में बीमार लोगों को अस्पताल कम जाना पड़ रहा है। लेकिन नियमों में दी गयी ढील वापस बढ़ते कोरोना केस का असर यह दिखा है कि उन देशों ने जो अपने यहां ढिलाई देना शुरू कर दिया था वे दोबारा सख्ती करने लगे हैं।

वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी के लोगों को टीका लगाने के बावजूद बंद जगह पर मास्क लगाने होंगे। मालूम हो कि लॉस एंजिलिस की आबादी 1.1 करोड़ है, जहां कोविड-19 का ‘डेल्टा’ के मामले सामने आ रहे हैं। लॉस एंजिलिस (एलए) काउंटी की अधिकारी हिल्डा सोलिस ने कहा कि अधिकतर नए मामले उन लोगों में सामने आए हैं, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगवाए। उन्होंने ‘एबीसी’ के कार्यक्रम ‘दिस वीक’ में कहा,”मैं खुश नहीं हूं कि हमें दोबारा मास्क पहनने पड़ेंगे लेकिन यही हमारी जान बचाएगा और इस समय यही मेरे लिए सबसे जरूरी है।”

कैलिफोर्निया में 15 जून से सभी आर्थिक गतिविधियां पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई थीं, जिसके बाद से ही यहां लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पिछले सप्ताह लोगों से सार्वजनिक भवनों, कार्यालयों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में टीका लगने के बावजूद मास्क लगाने की अपील की। सैन फ्रांसिस्को के काउंटी सांता क्लारा, सैन मेटो, मारिन, अल्मेडा, कॉन्ट्रा कोस्टा और सोनोमा काउंटी और बर्कले शहर में मास्क लगाने के अनिवार्य नियम को खत्म कर दिया गया है।

वहीं, सैकरामेंटो और योलो ने लोगों से अनिवार्य रूप से बंद स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की है। लॉस एंजिलिस काउंटी में मास्क पहनने के नियम की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई थी, जहां संक्रमण के नए मामलों और उससे मौत के मामले बढ़े हैं और अस्पतालों पर एक बार फिर भार बढ़ रहा है।

कांउटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस में रविवार को लगातार 10वें दिन एक हजार से अधिक 1,635 नए मामले सामने आए, जबकी 15 जून को जब राज्य को फिर से पूर्ण रूप से खोला गया था, तब 210 नए मामले ही सामने आए थे।

उधर इंगलैंड में भी सब कुछ खोलने की वहां की जानसन सरकार के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×