Home Latest News काेरोना का बढ़ता कहर, कई राज्यों में फिर लॉक डाउन,एक दिन में आए 24879 मामले, लेकिन सरकार कह रही अभी कम्नुनिटी स्प्रेड नहीं
Latest NewsSpotlightहिंदी

काेरोना का बढ़ता कहर, कई राज्यों में फिर लॉक डाउन,एक दिन में आए 24879 मामले, लेकिन सरकार कह रही अभी कम्नुनिटी स्प्रेड नहीं

Share
Share

पूरे देश में कोरोना का कहर अब तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले एक दिन में देश में सबसे अधिक 24879 नये मामले और 487 मौतें हुई। इसके साथ ही देश में मरने वालों की तादाद और कुल मामले की संख्या 21129 हो गयी है।

हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी बढ़ी है, लेकिन जिस तेजी से मामले पिछले सात दिनों में बढ़े हैं उससे चिंता बढ़ने लगी है। भारत पहले ही संक्रमण के हिसाब से पूरे विश्व में अब तीसरे स्थान पर है। भारत से अधिक संक्रमित मरीज सिर्फ रूस और अमेरिका में है। अमेरिका में हुए एक रिसर्च के बाद चिंता और बढ़ गयी है कि अगल साल फरवरी में हर दिन दो लाख से अधिक केस आ सकते हैं। पूरे देश में अब तक 767296 कोविड केस आ चुके हैं, जिनमें अभी 269789 एक्टिव केस हैं जबकि 476378 मरीज ठीक हो चुके हैं।

24 घंटे में 8 राज्यों ने देखे सबसे अधिक मामले

पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए मामले आए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा उछाल है. 8 राज्यों ने एक दिन में सबसे अधिक नये मामले भी देखे हैं। इनमें बिहार,कर्नाटक,पश्चिम बंगाल जैसे राज्य हैं जहां अब तक अपेक्षाकृत कम केस मिल रहे थे। लेकिन जांच में तेजी लाने के साथ ही इन राज्यों ने भारी वृद्धि देखी गई है। यही कारण है कि बिहार सरकार ने पटना,मधुबनी जैसे जिलों में दोबारा पूर्ण लॉक डाउन करने का एलान कर दिया।

कम्यूनिटी स्प्रेड है या नहीं पता चलेगा आज?

पूरे विश्व में तीसरा सबसे संक्रमित देश होने के बावजूद स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक देश में कम्नुनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है। इस बात पर कई एक्सपर्ट हैरानी भी जता रहे हैं। हालांकि बुधवार को पूरे दस दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय कोविड पर प्रेस कांफ्रेस करने वाला है। सूत्रों के अनुसार इसमें सरकार इस बात को मान सकती है कि देश में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है। वहीं बीमारी से निबटने के लिए दवा या टीका को लेकर अभी भी सस्पेंस जारी है। अभी भी कई एक्सपर्ट का कहना है कि टीका आने में करीब एक साल लग सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Latest News

5 Common Foods That Are Slowly Damaging Your Liver

The liver is one of the most vital organs in the body, responsible for detoxification, metabolizing nutrients, and regulating essential biochemical processes, and...

Latest News

How Stress Is Affecting Your Immunity—and What You Can Do About It

Chronic stress has a profound and often underestimated impact on the immune system, influencing the body’s ability to fight infections, heal wounds, and...

Latest News

Why Sleep Deprivation Is the Hidden Cause of Weight Gain and Fatigue

Sleep deprivation is increasingly recognized as a major but often overlooked factor contributing to weight gain and persistent fatigue, and understanding its effects...

Foods For Heart Health
Latest News

10 Morning Habits That Can Lower Your Risk of Heart Disease

Starting your day with healthy habits can have a significant impact on your long-term heart health, and adopting certain morning routines may help...

Latest News

Nipah Virus Infection in India 2026: WHO Updates, Symptoms, Risks, and Safety Measures

On 26 January 2026, the World Health Organization (WHO) was notified by India’s National IHR Focal Point of two confirmed cases of Nipah...

Section title

Related Articles
Latest News

Silent Struggle: Over 15 Million Indians Live with Epilepsy, Experts Stress Early Diagnosis and Care

Epilepsy, a neurological disorder that causes recurrent seizures, affects more than 15...

Latest News

Aishwarya Mohanraj Opens Up About Weight Loss Journey With Mounjaro, Sparks Health and Fitness Conversations

Comedian and content creator Aishwarya Mohanraj has recently become the center of...

Parkinson's Disease
Latest News

Parkinson’s Disease: How the Interaction of Two Genes Triggers Neurodegeneration

Parkinson’s disease (PD) is one of the most common neurodegenerative disorders in...

×