अगर इन राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रह हैं तो कोविड की जांच जरूरी

अगर आप ऐसे राज्यों से उत्तर प्रदेश सफर करना चाहते हैं तो आपको आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है। रिपोर्ट चार दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। जिन लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गई है, उन्हें इस शर्त से छूट दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह नियम न केवल हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आने वाले लोगों पर बल्कि निजी वाहनों से आने वालों पर भी लागू होगा। मालूम हो कि कोविड के कारण ही उत्तर प्रदेा में कावंड यात्रा भी स्थगित की गयी है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ। यात्रियों के लिए टेस्ट जरूरी करवाने क असर महाराष्ट्र,केरल के अलावा दक्षिण और उत्तर पूर्व के राज्यों पर अधिक पड़ेगा।

इस बीच यूपी में पिछले 24 घंटों में 56 नए मामले सामने आए और 69 ठीक हुए। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट को अनिवार्य बनाने का निर्णय महाराष्ट्र और केरल के कुछ शहरों में उच्च पॉजिटिविटी दर के बीच आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, बुलढाणा, पुणे (ग्रामीण), पालघर और रायगढ़ में परीक्षण पॉजिटिविटी दर 4.5 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। इसी तरह, केरल में पॉजिटिविटी दर लगभग 10 प्रतिशत के आसपास है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उच्च पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से आने वाले लोगों के संपर्क ट्रेसिंग और परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी आने पर इन लोगों का एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग किया जाना चाहिए। इस बीच सोमवार को पूरे 24 घंटे में देश में 38164 नये कोविड मामले और 499 मौत।

संसद में उठेगा कोविड का मामला

उधर कोविड का मामला संसद में भी गरमाने की उम्मीद है। कई राजनीतिक दलों ने संसद में कोविड के मसले पर बहस के लिए सरकार को नोटिस दिया है। उधर मंगलवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद के दोनों सदनों के सांसदों को कोविड के मसले पर एक प्रेजेंटेशन दे सकते हैं जिसमें सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×