अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव:मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीमार हो गए हैं। उन्हें कोरोना हो गया है। उन्हें शनिवार देर रात नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें कितनी तकलीफ है इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। न ही नानावती अस्पताल न अमिताभ बच्च्न के परिवार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। दरअसल मुंबई अभी पूरे विश्व मे सबसे अधिक कोविड ग्रसित शहर है।

उध अस्पताल सूत्रों ने कहा है कि अमिताभ बचचन की हालत ठीक है और उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन के बारे में अस्पताल की ओर से जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।अस्पताल प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि जल्द अमिताभ बच्चन ठीक हो सकते हैं।

लेकिन उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने और उनके कोविड पॉजिटिव होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों में चिंता की लहर फैल गयी और वे बॉलीवुड के महानायक के बेहतर स्वास्थ्य की दुआ मांगने लगे। बालीवुड के कलाकार भी उनकी दुआ में सामने आने। अमिताभ बच्चन का खुद को कोविड होने की बात कहने वाला ट्वीट पूरे विश्व में वायरल हो गया आैर चंद मिनटों में पचास हजार से अधिक रीट्वीट हो गया।

अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि उनके पूरे परिवार का कोविड टेस्ट हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके संपर्क में अंतिम 10 दिन में आए हैं वे सभी जांच कराएं। अमिताभ बच्चन के ट्वीट करते ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआ मांगे जाने लगी।

https://twitter.com/heyyparth/status/1281998862249390081?s=19

अमिताभ के स्वास्थ्य की समस्या पूर्व में भी रही है। कुछ साल पहले लीवर में उन्हें गहरी समस्या हुई थी। तब वह कई दिनों अस्पताल में भर्ती रहे थे। 1982 में कुली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उनके पेट मे चोट लगीं थी। तब वह बाल बसल बचे थे। अमिताभ बच्च्न कोविड की लड़ाई में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के ब्रांड अम्बेसडर बने थे। हाल में ही उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×