24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 792 नए मामले आए सामने

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 792 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 22 मई को सबसे ज्यादा 660 नए मामले सामने आए थे। यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

बुधवार को जारी एक बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 303 तक पहुंच गई है और कुल 15,257 लोग संक्रमित हैं। बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि मृतकों की सूची में वही लोग शामिल हैं जिनकी मौत प्राथमिक तौर पर कोरोना वायरस की वजह से हुई है। यह संख्या मृत्यु लेखा-जोखा समिति द्वारा विभिन्न अस्पतालों से हासिल किए गए आंकड़ों के आधार पर है। मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 14,465 और मृतकों का आंकड़ा 288 था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किये गये आंकड़े के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 151767 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4337 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 83004 सक्रिय मामले हैं। इससे एक दिन पहले 6535, सोमवार को 6977 और रविवार तथा शनिवार को क्रमश: 6767 और 6654 नये मामले सामने आये थे।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2091 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54758 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1792 लोगों की मौत हुई है तथा 16954 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

kuwin

iplwin

my 11 circle

betway

jeetbuzz

satta king 786

betvisa

winbuzz

dafabet

rummy nabob 777

rummy deity

yono rummy

shbet

kubet

betvisa

winbuzz

six6s

babu88

marvelbet

krikya

winbuzz

daman game

mostplay login

4rabet login

leonbet login

pin up aviator

mostbet login

rummy wealth

Fastwin App

×