जिस रफ्तार से देश में कोविड के मरीजों की तादाद बढ़ रही है उस हिसाब से सोमवार की शाम तक भारत में कुल मरीजों की तादाद एक लाख पहुंच सकती है। सोमवार को सुबह स्वास्थ्य आंकड़े ने यह चिंताजनक ट्रेंड दिखायी है। लगातार दूसने दिन महामारी के समय में एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के बढ़ने का ट्रेंड दिखा।
सरकारी आकंड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में 24 घण्टे में नये मामले-5242 आए हैं जो अब अबतक सर्वाधिक है। इनमें नई मौतें 157 हुई है। कुल मामले 96169 हो गये हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद 56316 है जिनमें 36824 ठीक हो गये हैं।
अब तक देश में 3029 मौत हो चुकी है। रोग के प्रसार को राेकने के लिए भारत ने सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू किया है। हालांकि एक ही सुकून देने वाली बात है कि भारत में केस के दोगुना होने का औसत 23 दिन है जो विश्व के बाकी देशों केे हिसाब से सबसे लंबा है। लेकिन चिंताजनक बात है कि ईरान,जर्मनी जैसे देशों में लॉकडाउन में ढील देने के बाद अब कोरोना का दूसरा घातक चरण शुरू हो चुका है। भारत की बात करें, तो महाराष्ट्र और गुजरात सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
भारत से अधिक एक लाख या इससे अधिक मरीज वाले देशों की लिस्ट इस प्रकार है
देश कुल केस मौत
अमेरिका 1,527,664 90,978
रूस 281,752 2,631
स्पेन 277,719 27,650
इंगलैंड 243,695 34,636
ब्राजील 241,080 16,122
ईटली 225,435 31,908
फ्रांस 179,569 28108
जर्मनी 176,651 8049
टर्की 149,435 4140
ईरान 120,198 6988
देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से तीन मई के बाद जिलों को अलग-अलग जोन के हिसाब से बांटने का काम किया गया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू होगा।
दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या के आधार पर भारत 11वें स्थान पर है। वहीं अमेरिका, रुस, ब्राजील,फ्रांस, इटली, स्पेन और पेरु के बाद भारत ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए लोगों का इलाज चल रहा है। लेकिन, हमारे एक शहर मुंबई से तुलना करें तो वहीं पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कई देशों जैसे पोलैंड, यूक्रेन, इंडोनेशिया, रोमानिया, इजराइल, जापान, ऑस्ट्रिया, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपीन, मिस्र, डेनमार्क और दक्षिण कोरिया से ज्यादा है।